मुख्यमंत्री धामी की संवेदनशीलता और उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की तत्परता से कुछ ही घंटों में जरूरतमंद महिला को मिली मदद
मुख्यमंत्री धामी की संवेदनशीलता और उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की तत्परता से कुछ ही घंटों में जरूरतमंद महिला को मिली मदद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली में जनता की समस्याओं को सुनना ही नहीं, बल्कि उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना भी प्राथमिकता में है। सहसपुर में आयोजित सेवा, सुशासन एवं समर्पण ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री के ‘त्वरित एक्शन’ मॉडल की ऐसी ही तस्वीर सामने आई, जहां सुबह मुख्यमंत्री के सामने रखी गई एक महिला की समस्या का शाम तक समाधान हो गया।
शिविर में स्थानीय निवासी श्रीमती बबली गुप्ता ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर बताया कि वह जूट बैग बनाकर स्वरोजगार के जरिए अपने परिवार की आजीविका मजबूत करना चाहती हैं, लेकिन सिलाई मशीन नहीं होने के कारण उनका प्रयास आगे नहीं बढ़ पा रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर ...
