Sunday, September 6News and Media

Tag: मुख्यमंत्री धामी की पहल से केदारनाथ यात्रा में चिकित्सा और रेस्क्यू सेवाएं हुईं और सशक्त

मुख्यमंत्री धामी की पहल से फिल्म उद्योग में चमकेंगे उत्तराखंड के युवा, छात्रवृत्ति वितरण शुरू

देहरादून
मुख्यमंत्री धामी की पहल से फिल्म उद्योग में चमकेंगे उत्तराखंड के युवा, छात्रवृत्ति वितरण शुरू   उत्तराखंड फिल्म नीति 2024 के लाभ, उत्तराखंड के युवाओं को प्रत्यक्ष तौर पर मिलने शुरु हो गए हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद ने "फिल्म एंड टेलीविजन संस्थान, पूणे ( FTII) से पासआउट तीन युवाओं की छात्रवृत्ति का भुगतान कर दिया है। उत्तराखंड फिल्म नीति 2024 के तहत "फिल्म एंड टेलीविजन संस्थान, पूणे, सत्यजीत-रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान, कोलकाता या अन्य ख्यातिप्राप्त संस्थानों में प्रवेश लेने वाले उत्तराखंड राज्य के स्थाई निवासी छात्र-छात्राओं को मैरिट के आधार पर पाठ्यक्रम पूर्ण होने तथा प्रमाण पत्र प्राप्त करने के उपरांत छात्रवृत्ति प्रदान किए जाने का प्राविधान है। इसके तहत पाठ्यक्रम पर हुए व्यय के अनुसार एसटी,एससी, ओबीसी को 75 प्रतिशत एवं सामान्य अभ्यर्थियों को 50 प्रत...

मुख्यमंत्री धामी की पहल से भवाली में 124 वाहनों की क्षमता वाली मल्टीलेवल पार्किंग जल्द होगी शुरू, डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिए निर्देश

उत्तराखंड
    मुख्यमंत्री धामी की पहल से भवाली में 124 वाहनों की क्षमता वाली मल्टीलेवल पार्किंग जल्द होगी शुरू, डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिए निर्देश     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में नैनीताल जिले में झीलों के संरक्षण, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आवास एवं राज्य सम्पत्ति विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने शनिवार को विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की।   सचिव आवास एवं राज्य सम्पत्ति विभाग के डॉ आर राजेश कुमार द्वारा शनिवार को जनपद नैनीताल में विभिन्न विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान झीलों के पुनर्विकास, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु संचा...

मुख्यमंत्री धामी की पहल से केदारनाथ यात्रा में चिकित्सा और रेस्क्यू सेवाएं हुईं और सशक्त, जरूरतमंद श्रद्धालुओं को तुरंत मिला उपचार

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री धामी की पहल से केदारनाथ यात्रा में चिकित्सा और रेस्क्यू सेवाएं हुईं और सशक्त, जरूरतमंद श्रद्धालुओं को तुरंत मिला उपचार     उच्च हिमालयी क्षेत्र में संचालित श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 के दौरान जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को श्रद्धालुओं हेतु प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा रहा है। संपूर्ण यात्रा मार्ग से लेकर धाम क्षेत्र तक स्थापित चिकित्सा इकाइयों, मेडिकल रिलीफ पोस्ट (MRP), बेस कैंप चिकित्सालयों तथा हेली एवं एम्बुलेंस रेस्क्यू सेवाओं के माध्यम से श्रद्धालुओं को त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।   प्राप्त आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, यात्रा प्रारम्भ से अब तक धाम स्थित चिकित्सालयों में कुल 1,04,072 यात्रियों को ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाएं प्रदान की गई हैं। जबकि आज 4217 श्रद्धालुओं का उपचार किया गया। इसी प्रकार अब तक 79800 ...