मुख्यमंत्री धामी का पार्टी में बढ़ा कद, बीजेपी के पोस्टर बॉय बनें सीएम पुष्कर धामी
मुख्यमंत्री धामी का पार्टी में बढ़ा कद, बीजेपी के पोस्टर बॉय बनें सीएम पुष्कर धामी
Pushkar Singh Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की “सनातन धर्म संरक्षक” की मजबूत छवि ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी का प्रमुख पोस्टर ब्वॉय बना दिया है.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की “सनातन धर्म संरक्षक” की मजबूत छवि ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी का प्रमुख पोस्टर ब्वॉय बना दिया है. उनके नेतृत्व में लिए गए कई कठोर और चर्चित फैसलों ने न केवल राज्य में उनकी पकड़ मजबूत की है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी उन्हें पार्टी का भरोसेमंद चेहरा बना दिया है.
धामी सरकार द्वारा लागू की गई समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है. इसके साथ ही मतांतरण के खिलाफ सख्त कानून, “ऑपरेशन कालेनेमि” जैसे अभियान और सरकारी भूमि पर धार्मिक प्रतीकों के आधार पर किए गए अतिक्रमण क...
