मंत्री गणेश जोशी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए जल्द कार्य करने का भरोसा भी दिलाया।
मंत्री गणेश जोशी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए जल्द कार्य करने का भरोसा भी दिलाया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गुच्छुपानी चौक स्थित हिल माउंट स्कूल के प्रांगण में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अनारवाला मालसी मोटर मार्ग ₹ 319.30 लाख की लागत के पुनर्निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अनारवाला–मालसी मोटर मार्ग के निर्माण से क्षेत्रीय लोगों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी तथा स्थानीय निवासियों के साथ-साथ पर्यटकों को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मसूरी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है और सड़क, पेयजल, सीवर एवं अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ...
