मंत्री गणेश जोशी ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के निरंतर आयोजन की अपेक्षा की
मंत्री गणेश जोशी ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के निरंतर आयोजन की अपेक्षा की
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने शासकीय आवास पर विगत दिनों डोभालवाला स्थित कैप्टन प्रतीक आचार्य राजकीय इंटर कॉलेज में स्थानीय महिलाओं (मातृ शक्ति महिला रामलीला कमेटी देहरादून) द्वारा प्रथम बार आयोजित रामलीला के सफल आयोजन तथा रामलीला मंचन के लिए सभी आयोजक मातृशक्ति को फूल की माला एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी भी उपस्थित रहीं।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वर्तमान समय में रामलीला जैसे पारंपरिक सांस्कृतिक मंचन धीरे-धीरे विलुप्त होते जा रहे हैं। ऐसे में मातृशक्ति द्वारा इस प्रकार का आयोजन किया जाना अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक व...
