भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेशव्यापी प्रदर्शन और पुतला दहन से कांग्रेस की खोली पोल
भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेशव्यापी प्रदर्शन और पुतला दहन से कांग्रेस की खोली पोल
भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व प्रदेश भर में आज अंकिता मर्डर पर भ्रम की राजनीति करने वाली कांग्रेस का पुतला फूंका गया। सभी सांगठनिक जिला मुख्यालयों में हुए इस विशाल विरोध प्रदर्शन को लेकर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि चौहान भट्ट ने कहा, एजेंडाविहीन कांग्रेस, अनैतिक राजनीति की पराकाष्ठा से दिवंगत बेटी को अपमानित करने का पाप कर रही हैं।
आज हुए पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन कार्यकर्मों की जानकारी देते हुए महिला मोर्चा अध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस की नकारात्मक और अमर्यादित राजनीति से प्रदेश में आक्रोश व्याप्त है। जिसके प्रकटीकरण और जनता के सामने कांग्रेस का असली चेहरा लाने के लिए पार्टी के सभी 19 सांगठनिक जिलों में कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है।
उन्होंने कांग्रेस पर इस संवेदनशील मुद्दे का ...
