भविष्य में किसी भी कार्य से पहले सुरक्षा मानकों व यातायात व्यवस्था का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश
भविष्य में किसी भी कार्य से पहले सुरक्षा मानकों व यातायात व्यवस्था का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार आज उप जिलाधिकारी श्रीमती कुमकुम जोशी के नेतृत्व में क्यूआरटी (त्वरित प्रतिक्रिया टीम) द्वारा देहरादून शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे रोड कटिंग कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने अनियंत्रित रोड़ कटिंग, मानकों के उल्लंघन पर एजेसिंयो को चेताया है जनमानस की सुरक्षा से खिलवाड़ कर जिला प्रशासन को विधिक एक्शन कोे मजबूर न किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदत्त अनुमति में निर्धारित शर्तो का उल्लंघन दंडनीय अवश्य होगा। अनुमति बाधित होने पर समय और लागत वृद्धि की जिम्मेदारी सम्बन्धित विभाग और कार्यदायी संस्था की होगी।
निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसी...
