मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, बनबसा ICP और एप्रोच रोड परियोजना पर हुई विस्तृत चर्चा
मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, बनबसा ICP और एप्रोच रोड परियोजना पर हुई विस्तृत चर्चा
देहरादून/दिल्ली। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उत्तराखंड पर्यटन द्वारा प्रकाशित "Ambles Across Godland" नाम की एक पुस्तक भी भेंट की जिसमें बताया गया है कि किस तरह से सरकार ने अनुपयोगी पुलों पर कैफेटेरिया बनाकर उनका सदुपयोग किया है। गृह मंत्री ने इस कार्य की काफी सराहना भी की।
प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह से उनके 6-ए, कृष्णा मेनन मार्ग, नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उनसे भारत-नेपाल सीमा पर विकसित किए जा रहे एकीकृत चेक ...
