मंगलौर को हारकर भी जीती भाजपा, बद्रीनाथ में हुआ जिसका डर था पेश है एक स्पेशल रिपोर्ट
मंगलौर को हारकर भी जीती भाजपा, बद्रीनाथ में हुआ जिसका डर था पेश है एक स्पेशल रिपोर्ट
वैसे तो इस बार के चुनावों में भाजपा के लिए उत्तराखंड में खोने के लिए कुछ नहीं था,क्योंकि जिन दोनों सीटों पर मध्यावधि चुनाव हो रहे थे ,वो दोनों सीटें पिछली बार उसके पास नहीं थी।
पर फिर भी ये चुनाव प्रदेश की राजनीति को एक नई दिशा दे गए और भारतीय जनता पार्टी ने एक नई कहानी लिख डाली
मंगलौर और बद्रीनाथ विधानसभा सीटों पर हुए चुनावों में जहां एक तरफ मंगलौर सीट पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा, वहीं बद्रीनाथ में पार्टी ने वही परिणाम हासिल किया जिसकी भविष्यवाणी की जा रही थी।
मंगलौर, जो मुस्लिम बहुल क्षेत्र है, में भाजपा ने इस बार ऐतिहासिक प्रगति दिखाई, पिछले चुनावों में जहां पार्टी हमेशा तीसरे या चौथे स्थान पर रही थी, इस बार मुकाबला बहुत कड़ा रहा। भाजपा मात्र 422 वोटों से हार गई, हालांकि यह हार निरा...
