बच्चों की स्क्रीनिंग के दौरान प्राप्त डेटा के आधार पर आगे उपचार व समाधान की दिशा में महंत इंद्रेश अस्पताल की टीम द्वारा कार्य किया जाएगा।
बच्चों की स्क्रीनिंग के दौरान प्राप्त डेटा के आधार पर आगे उपचार व समाधान की दिशा में महंत इंद्रेश अस्पताल की टीम द्वारा कार्य किया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण द्वारा विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के वार्ड संख्या 39, पूर्वी झंडीचौड़ में श्री महंत इंद्रेश अस्पताल, पटेल नगर देहरादून के सौजन्य से एक विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।
यह शिविर विशेष रूप से मानसिक रूप से अक्षम एवं विकासात्मक चुनौतियों से जूझ रहे बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण तथा उन्हें उचित परामर्श प्रदान करने हेतु आयोजित किया गया था।
विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने बताया कि गत कुछ समय से कोटद्वार क्षेत्र में मानसिक व विकासात्मक रूप से विशेष बच्चों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। इस गंभीर विषय पर उन्होंने श्री महंत देवेंद्र दास जी...