मुख्यमंत्री धामी की पहल पर अतिथि गृहों में सौंदर्यीकरण, नई लिफ्ट, फर्निशिंग और अतिरिक्त कक्ष निर्माण की योजनाओं को मिली मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी की पहल पर अतिथि गृहों में सौंदर्यीकरण, नई लिफ्ट, फर्निशिंग और अतिरिक्त कक्ष निर्माण की योजनाओं को मिली मंजूरी
राज्य में आने वाले विशिष्ट अतिथियों और अधिकारियों को उच्च स्तरीय आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने शनिवार को देहरादून से लेकर हरिद्वार तक विभिन्न राजकीय गेस्ट हाउसों का व्यापक निरीक्षण किया। यह दौरा केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि व्यवस्थाओं को जमीनी स्तर पर परखने और उन्हें आधुनिक मानकों के अनुरूप ढालने की ठोस पहल के रूप में सामने आया। सचिव ने गेस्ट हाउसों की संरचना, अनुरक्षण, स्वच्छता, सुरक्षा, फर्नीचर, विद्युत एवं अग्निशमन व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की।उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य की छवि इन अतिथि गृहों से भी जुड़ी होती है, इसलिए यहां ठहरने वाले अतिथियों को स...
