धामी ने देहरादून के सिटी मोबिलिटी प्लान के 06 कार्यों हेतु ₹ 33.45 करोड़ स्वीकृत किये
धामी ने देहरादून के सिटी मोबिलिटी प्लान के 06 कार्यों हेतु ₹ 33.45 करोड़ स्वीकृत किये
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के नगरीय अवस्थापना सुविधाओं के विकास, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों मे सडकों के विकास, विद्युत आपूर्ति सुचारू बनाये जाने, जनपद चमोली मे प्राकृतिक आपदा में क्षतिग्रस्त सम्पत्तियों के पुर्ननिर्माण एवं राहत राशि, डिजीटल फोरेंसिक लैबोरेटरी की स्थापना, डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा की स्थापना के साथ ही स्मृति द्वार आदि निर्माण के लिए कुल ₹ 53.56 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र के सिटी मोबलिटी प्लान-देहरादून सम्बन्धी 06 कार्यों हेतु ₹ 33.45 करोड की योजना स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा राज्य कर विभाग, उत्तराखण्ड में ड...
