धामी कैबिनेट का छठा फैसला: राज्य के 05 राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस इंटर्न का स्टाइपेंड ₹17 हजार से बढ़ाकर न्यूनतम ₹25 हजार प्रतिमाह करने को मंजूरी
धामी कैबिनेट का छठा फैसला: राज्य के 05 राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस इंटर्न का स्टाइपेंड ₹17 हजार से बढ़ाकर न्यूनतम ₹25 हजार प्रतिमाह करने को मंजूरी
*कैबिनेट द्वारा लिये गये निर्णय*
1. ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग के विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 105 के अन्तर्गत उत्तराखण्ड विद्युत निमायक आयोग की वार्षिक रिपोर्ट को राज्य विवरण को विधान मण्डल पटल पर रखे जाने का प्राविधान है, जिसके अनुपालन में आयोग के वर्ष 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट को आगामी विधानसभा सत्र में विधानसभा पटल पर रखे जाने सम्बन्धी प्रस्ताव पर मा. मंत्रिमण्डल द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया।
2. ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग के अन्तर्गत विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 104(4) के अन्तर्गत उत्तराखण्ड विद्युत निमायक आयोग के वार्षिक लेखा विवरण को विधान मण्डल के पटल पर रखे जाने का प्राविधान है, जिसके अनुपालन में ...
