देवभूमि का गौरव, धाकड़ धामी का दम—फेम इंडिया–एशिया पोस्ट के ‘बेस्ट चीफ मिनिस्टर सर्वे 2026’ में 881 अंकों के साथ देश के दूसरे सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी!
देवभूमि का गौरव, धाकड़ धामी का दम—फेम इंडिया–एशिया पोस्ट के ‘बेस्ट चीफ मिनिस्टर सर्वे 2026’ में 881 अंकों के साथ देश के दूसरे सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी!
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड का गौरव एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर चमका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी नेतृत्व क्षमता और कार्यशैली का दम दिखाते हुए देश के दूसरे सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री होने का गौरव हासिल किया है। प्रतिष्ठित फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट के संयुक्त सर्वेक्षण 'बेस्ट चीफ मिनिस्टर सर्वे 2026' के अंतिम परिणामों में मुख्यमंत्री धामी ने 1000 में से 881 अंक प्राप्त कर देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि ने उत्तराखंड की राजनीतिक और प्रशासनिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई मजबूती दी है।
सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्...
