AI की राह पर उत्तराखंड परिवहन विभाग, तकनीकी ट्रेनिंग से बना राज्य का पहला अग्रणी विभाग
AI की राह पर उत्तराखंड परिवहन विभाग, तकनीकी ट्रेनिंग से बना राज्य का पहला अग्रणी विभाग
देहरादून। उत्तराखंड परिवहन विभाग ने प्रशासनिक कार्यों में आधुनिक तकनीक को शामिल करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल करते हुए AI आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और इमर्जिंग टेक के मूल तत्व” विषय पर आयोजित दो दिवसीय इंटरैक्टिव प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान अपर परिवहन आयुक्त एस. के. सिंह ने विभाग के कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत AI आधारित समाधानों की सराहना करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों बिनोद चमोली, बृजमोहन रावत, दीपक पांडेय, मीनाक्षी और निकिता गुसाईं को सम्मानित किया। इन प्रतिभागियों ने यह दर्शाया कि किस प्रकार AI तकनीक का उपयोग कर परिवहन विभाग की जटिल...
