डोईवाला में डंपिंग यार्ड स्थान परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू, 7 दिनों में नई जगह चिन्हित करें—डीएम
डोईवाला में डंपिंग यार्ड स्थान परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू, 7 दिनों में नई जगह चिन्हित करें—डीएम
देहरादून 28 नवंबर,2025 (सू.वि),
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में शुक्रवार को ऋषिपर्णा सभागार में जौलीग्रांट एयरपोर्ट की एयरफील्ड पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक में हवाई अड्डे के 10 किलोमीटर संचालन क्षेत्र में पक्षियों और वन्यजीवों की गतिविधियों को नियंत्रित करने और पर्यावरण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करते हुए एहतियाती तौर पर सुरक्षा के सभी कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण मा. मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में से एक है। एयरपोर्ट विस्तारीकरण में किसी प्रकार की बाधा अनुमन्य नहीं होगी। प्रभावितों को तुरंत मुआवजा वितरण करें। डीएम ने कहा कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण में राज्य की आय में तो इजाफा होगा ही, इ...
