मुख्यमंत्री धामी की पहल से भवाली में 124 वाहनों की क्षमता वाली मल्टीलेवल पार्किंग जल्द होगी शुरू, डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री धामी की पहल से भवाली में 124 वाहनों की क्षमता वाली मल्टीलेवल पार्किंग जल्द होगी शुरू, डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में नैनीताल जिले में झीलों के संरक्षण, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आवास एवं राज्य सम्पत्ति विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने शनिवार को विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की।
सचिव आवास एवं राज्य सम्पत्ति विभाग के डॉ आर राजेश कुमार द्वारा शनिवार को जनपद नैनीताल में विभिन्न विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान झीलों के पुनर्विकास, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु संचा...