डीएम देहरादून की पहल—सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक पहुंचेगी जनकल्याणकारी योजनाओं की सीधी पहुंच, बहुउद्देशीय शिविर में विभागीय अधिकारी करेंगे मौके पर समाधान
डीएम देहरादून की पहल—सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक पहुंचेगी जनकल्याणकारी योजनाओं की सीधी पहुंच, बहुउद्देशीय शिविर में विभागीय अधिकारी करेंगे मौके पर समाधान
देहरादून 28 सितंबर,2025 (सू.वि)
जन सुविधाओं को बेहतर बनाने और उनकी समस्याओं का मौके पर निस्तारण हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार, 29 सितंबर,2025 को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 4ः00 बजे तक विकासखंड कालसी स्थित ग्राम उटैल के बैसोगिलानी स्थान के पास मैदान (जो कि कालसी से बैराटखाई मार्ग पर लगभग 19 किमी दूरी पर स्थित है) में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि बहुउद्देशीय शिविर में जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा स्वयं उपस्थित रहकर जन समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाएगा और विभागीय स्टॉल लग...