डाॅ गिरीश कुमार सिंह ने ज्वाइन किया श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल
डाॅ गिरीश कुमार सिंह ने ज्वाइन किया श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल
देहरादून। उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक और अहम कदम उठाते हुए श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल ने अपनी सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का विस्तार किया है। अब अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट कंसलटेंट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की सेवाएं शुरू हो गई हैं, जिससे लंबे समय से असहनीय और जटिल दर्द से जूझ रहे मरीजों को आधुनिक एवं विशेषज्ञ उपचार का लाभ मिल सकेगा।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव रतूड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल से जुड़े डॉ. गिरीश कुमार सिंह, एमडी, डीएम (दर्द प्रबंधन) देश के सर्वप्रथम डीएम दर्द प्रबंधन अति विशिष्ट चिकित्सक हैं। उन्होंने केजीएमयू लखनऊ से एमबीबीएस एवं एमडी तथा एम्स, ऋषिकेश से डीएम दर्द चिकित्सा की उपाधि प्राप्त की है। दर्द प्रबंधन के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव रह...
