राज्य सरकार द्वारा विभिन्न सरकारी सेवाओं को ई-गवर्नेंस के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल द्वारा सरल और सुलभ बनाया जा रहा है, जिससे जनसामान्य को पारदर्शी और प्रभावी सेवाएँ मिल रही हैं : धामी
राज्य सरकार द्वारा विभिन्न सरकारी सेवाओं को ई-गवर्नेंस के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल द्वारा सरल और सुलभ बनाया जा रहा है, जिससे जनसामान्य को पारदर्शी और प्रभावी सेवाएँ मिल रही हैं : धामी
उत्तराखण्ड विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी परिषद ( सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एंव विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग ) उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 में चतुर्थ सीमांन्त पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का राज्य स्तरीय आयोजन का शुभारंभ आज 15 अक्टूबर को सीमान्त जनपद रुद्रप्रयाग के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बणसू, जाखधार, गुप्तकाशी में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी की गरिमामयी उपस्थित में किया गया। कार्यक्रम में मा० मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। तत्पश्चात उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित बाल वैज्ञानिकों स...