जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: डीएम सविन बंसल ने कूड़ा निस्तारण की फोटोग्राफ सहित अनुपालन रिपोर्ट तलब की
जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: डीएम सविन बंसल ने कूड़ा निस्तारण की फोटोग्राफ सहित अनुपालन रिपोर्ट तलब की
हरिद्वार बाईपास रोड पर रिस्पना पुल से लच्छीवाला, भानियावाला टोल, एयरपोर्ट रोड व लालतप्पड़ क्षेत्र तक तथा रायवाला अंडरपास, ग्राम प्रतीतनगर, रायवाला रेलवे स्टेशन तथा नेशनल हाईवे सर्विस रोड राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर अत्यधिक मात्रा में कूड़ा-करकट पाए जाने संबंधी शिकायतों पर जिलाधिकारी सविन बसंल ने संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी सदर एवं ऋषिकेश को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत कार्यवाही के निर्देश पर सम्बन्धित अधिकारियों को नोटिस जारी। सम्बन्धित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए जिलाधिकारी द्वारा सभी विभागों को 7 दिन के भीतर कूड़ा सफाई करने तथा 20 दिसम्बर तक न्यायालय में पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं।
तहसीलदार डोईवाला टीम ने क्षेत्रीय निरीक्षण ...
