जनसम्पर्क के साथ विकास पर फोकस—डॉ. धन सिंह रावत विधानसभा क्षेत्र के गांवों में सुनेंगे जनता की समस्याएं
जनसम्पर्क के साथ विकास पर फोकस—डॉ. धन सिंह रावत विधानसभा क्षेत्र के गांवों में सुनेंगे जनता की समस्याएं
सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह क्षेत्र में विकास योजनाओं का जायजा लेंगे, साथ ही खिर्सू विकासखण्ड में करीब डेढ़ दर्जन निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा वह राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावास का लोकार्पण भी करेंगे। डा. रावत शनिवार को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भी प्रतिभाग करेंगे साथ ही विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसम्पर्क कर आम लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि वह शुक्रवार 24 अक्टूबर से अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के दो दिवसीय दौरे ...
