Sunday, September 6News and Media

Tag: जनता दरबार मे आज आईं कुल 131 शिकायतें

जनता दरबार मे आज आईं कुल 131 शिकायतें, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही करने के दिये निर्देश

जनता दरबार मे आज आईं कुल 131 शिकायतें, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही करने के दिये निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बोलता वोटर
जनता दरबार मे आज आईं कुल 131 शिकायतें, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही करने के दिये निर्देश देहरादून,30 सितंबर 2024(जि.सू.का.), आज जिलाधिकारी सविन बंसल ने कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दरबार लगाया।जनता दरबार मे कुल 131 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमे से अधिकांश शिकायतों का डीएम ने मौके पर ही निस्तारण किया।आज अधिकतर शिकायते जमीन से संबंधित आईं।उन्होंने कहा कि जनता दरबार लगाने का उद्देश्य यही है कि हम लोगो की शिकायतों और समस्याओं को सुने और उनका त्वरित निदान करें।कहा कि अधिकांश बार देखने मे प्रतीत होता है कि जनता को अपने कार्याे के लिए विभागों के चक्कर काटने पड़ते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान भी जल्दी नही होता है।ऐसे में कलेक्ट्रेट में फरियादी अपनी फरियाद लेकर आते हैं।जहां संबंधित अधिकारियों को शिकायतों और समस्याओं के अति शीघ्र निस्तारण हेतु निर...