चाय के बर्तन में थूकने की घटना: अभियुक्तों द्वारा अपनी हरकत से लोगो की सेहत से खिलवाड करने के साथ-साथ, धार्मिक भावनाओं को भड़काने का किया था प्रयास
चाय के बर्तन में थूकने की घटना:
अभियुक्तों द्वारा अपनी हरकत से लोगो की सेहत से खिलवाड करने के साथ-साथ, धार्मिक भावनाओं को भड़काने का किया था प्रयास
चाय के बर्तन में थूकने की घटना पर
एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के दिये थे निर्देश
दिनांकर 08-10-2024 को वादी हिमांशु बिश्नोई पुत्र श्री संजय बिश्नोई निवासी मकान नं0- 310 अपर नेहरू ग्राम, थाना रायपुर देहरादून द्वारा कोतवाली मसूरी में आकर पुलिस को एक वीडियो उपलब्ध कराया गया, जो उनके द्वारा कुछ दिन पूर्व मसूरी घूमने के दौरान लाइब्रेरी चौक के पास बनाया गया था, जिसमें लाइब्रेरी चौक के पास लगी एक रेहडी में 02 युवक चाय, मैगी व अन्य सामान बेचते हुए तथा उनमें से एक युवक चाय बनाने से पूर्व चाय के बर्तन में बार-बार थूकता हुआ दिखाई दिया। उक्त समबन्ध में हिमांशु बिश्नोई द्वारा एक लिखित तहरीर भी कोतवाली मसूरी में दी ...
