सीएम धामी ने नगला तराई खटीमा से 9 मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया रवाना, ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं
सीएम धामी ने नगला तराई खटीमा से 9 मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया रवाना, ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं
हंस फाउंडेशन देहरादून के सहयोग से प्रदत्त 08 व हिन्दुस्तान जिंक व ममता संगठन के संयुक्त सौजन्य से 1 मोबाईल स्वास्थ्य सेवा वाहन को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को निजी आवास, नगला तराई खटीमा से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हंस फाउंडेशन तथा हिन्दुस्तान जिंक कम्पनी व ममता संगठन के यह प्रयास स्वास्थ सुविधाओं के विस्तार में सहायक सिद्ध होगी। उन्होने कहा मोबाईल स्वास्थ्य सेवा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए काफी लाभदायक होगी। जनता को इन स्वास्थ्य सुविधाओ का अधिक से अधिक लाभ होगा।
प्रोजेक्ट मैनेजर हंस फाउंडेशन युद्धवीर सिंह ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा जो 08 मोबाइल यूनिट दी गई हैं उनमें से 04 मोबाइल य...
