गुंडा-गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई झेल चुके आरोपियों पर फिर कसा शिकंजा, अवैध निर्माण ध्वस्त
गुंडा-गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई झेल चुके आरोपियों पर फिर कसा शिकंजा, अवैध निर्माण ध्वस्त
देहरादून:
पछुवा देहरादून में खुशहालपुर क्षेत्र में धामी सरकार के बुलडोजरों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक मकानों को ध्वस्त कर दिया, ये मकान ,गो हत्या,ड्रग्स तस्करों के बताए गए है जिन्होंने सरकारी भूमि पर कब्जे कर अवैध निर्माण किए हुए थे।
जिला अधिकारी आशीष चौहान के निर्देश पर एसडीएम विकास नगर विनोद कुमार की अगुवाई में भारी फोर्स के साथ खुशहालपुर में प्रशासनिक कार्रवाई शुरू की गई है। प्रशासन ने इन हिस्ट्रीशीटरों की संपति दस्तावेजों के विषय में पहले ही जांच पड़ताल कर नोटिस जारी कर दिये थे, सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जे करने वाले ज्यादातर आपराधिक प्रवृत्ति के लोग बाहरी राज्यों से आकर यहां अवैध रूप से बसे और गौ हत्या जैसे मामलों में जेल गए, इनमे...
