गीता धामी के नेतृत्व में उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के माध्यम से राज्य की संस्कृति और परंपरा को मिलेगा मंच
गीता धामी के नेतृत्व में उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के माध्यम से राज्य की संस्कृति और परंपरा को मिलेगा मंच
सेवा संकल्प फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्टी गीता धामी ने माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर परेड ग्राउंड, देहरादून में 5 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले उत्तरायणी कौथिक महोत्सव की सफलता हेतु विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। उन्होंने श्रद्धा एवं आस्था के साथ पूजन कर महोत्सव के सफल, सुव्यवस्थित एवं मंगलमय आयोजन की कामना की।
पूजन उपरांत गीता धामी द्वारा पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया गया। इसके पश्चात उन्होंने सेवा संकल्प फाउंडेशन से जुड़े सभी साथियों के साथ बैठक कर महोत्सव की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की तथा आयोजन को अधिक प्रभावी, सुव्यवस्थित एवं जनसरोकारों से जोड़ने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।...
