गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं संग सुना ‘मन की बात’ और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का हर संदेश देशवासियों के जीवन में प्रेरणा और समाजहित में कार्य करने की शक्ति प्रदान करता है
गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं संग सुना ‘मन की बात’ और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का हर संदेश देशवासियों के जीवन में प्रेरणा और समाजहित में कार्य करने की शक्ति प्रदान करता है
देहरादून, 28 सितम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 138, कलिंगा कॉलोनी गढ़ी कैंट में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 126वें संस्करण को सुना।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने गांधी जयंती के अवसर पर देशवासियों से खादी उत्पाद खरीदने और स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने भारतीय नौसेना की दो महिला लेफ्टिनेंट कमांडरों से संवाद किया और बिहार के छठ पर्व, मिथिला पेंटिंग, हैंडलूम व हैंडक्राफ्ट जैसे विषयों का उल्लेख किया। साथ ही प्रधानमंत्री ने त्यो...