Sunday, September 6News and Media

Tag: केशव नेगी के साथ खड़े रहे सीएम धामी

केशव नेगी के साथ खड़े रहे सीएम धामी, फोन पर हालचाल से लेकर दिल्ली सरकार से संवाद तक निभाया संवेदनशील दायित्व

उत्तराखंड
केशव नेगी के साथ खड़े रहे सीएम धामी, फोन पर हालचाल से लेकर दिल्ली सरकार से संवाद तक निभाया संवेदनशील दायित्व मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल अग्निकांड प्रकरण में कानूनी प्रक्रियाओं का सामना कर रहे उत्तराखण्ड निवासी शेफ श्री केशव नेगी ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें सहयोग एवं संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने श्री नेगी का कुशलक्षेम जाना और उन्हें आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार राज्य के प्रत्येक नागरिक के हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की घड़ी में सरकार का दायित्व है कि वह अपने नागरिकों का मनोबल बढ़ाए और उन्हें न्यायोचित सहायता उपलब्ध कराए। उन्हो...