कृषि मंत्री ने कहा कि यह महोत्सव इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है जो राज्य की कृषि को आर्थिक रूप से समृद्ध और टिकाऊ बना सकता है
कृषि मंत्री ने कहा कि यह महोत्सव इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है जो राज्य की कृषि को आर्थिक रूप से समृद्ध और टिकाऊ बना सकता है
प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित कैंप कार्यालय में कृषि विभाग उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित किए जाने वाले "एग्री मित्रा उत्तराखण्ड 2025" महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।
बैठक के दौरान कृषि मंत्री ने महोत्सव की सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर शौचालय, पेयजल की उपलब्धता एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया।
मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि यह महोत्सव 14 और 15 जून 2025 को देहरादून के गढ़ीकैंट स्थित जसवंत ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इसमें उत्तराखण्ड के कोने-कोने से आने वाले किसान, एफपीओ, कृषि ...
