किसानों के हित के कार्यों को प्राथमिकता और गंभीरता से लें – कृषि मंत्री गणेश जोशी
किसानों के हित के कार्यों को प्राथमिकता और गंभीरता से लें - कृषि मंत्री गणेश जोशी
जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के भी सचिव कृषि को निर्देश दिए
मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शीघ्रता के साथ सेब काश्तकारों को यूनिवर्सल कार्टन उपलब्ध किया जाए
देहरादून, 01 अक्टूबर। सुबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए किसानों के हित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री गणेश जोशी ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के भी सचिव कृषि को निर्देश दिए।
मंगलवार को कैंप कार्यालय में विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक...
