Friday, April 17News and Media

Tag: काशीपुर से खटीमा तक पुष्कर सिंह धामी का ऐतिहासिक स्वागत

काशीपुर से खटीमा तक पुष्कर सिंह धामी का ऐतिहासिक स्वागत

Uncategorized
  काशीपुर से खटीमा तक पुष्कर सिंह धामी का ऐतिहासिक स्वागत     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी सोमवार को सड़क मार्ग से काशीपुर से खटीमा पहुंचे। इस दौरान यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा उनका भव्य एवं अभूतपूर्व स्वागत किया गया। कई स्थानों पर बुलडोजर के माध्यम से भी स्वागत कर जनता ने अपना उत्साह और समर्थन प्रदर्शित किया।   यात्रा के दौरान काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, दिनेशपुर, किच्छा,सितारगंज सहित कई स्थानों पर भारी संख्या में लोग अपने लोकप्रिय नेता के इंतजार में सड़कों के किनारे खड़े रहे। युवाओं, माताओं-बहनों एवं बुजुर्गों ने फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। हर जगह जनसैलाब उमड़ा और लोगों ने मुख्यमंत्री से मिलने के लिए उत्साहपूर्वक भागीदारी दिखाई।   जगह-जगह आयोजित स्व...