कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
देहरादून। विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाना आज के दौर की सबसे बड़ी चुनौती माना जाता है, लेकिन उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में यह संतुलन अब धरातल पर दिखाई देने लगा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में "हरित दून" की परिकल्पना को साकार करने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार सुबह एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने यह संदेश दिया कि हरियाली केवल सरकारी योजनाओं की फाइलों तक सीमित नहीं है, बल्कि उसे जमीन पर उतारने के लिए नेतृत्व भी स्वयं आगे आ रहा है। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कार्यालय जाते समय सड़क डिवाइडरों पर चल रहे पौधरोपण अभियान का निरीक्षण किया और...
