एसजीआरआर पीजी कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं
एसजीआरआर पीजी कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं
देहरादून। श्री गुरु राम राय पी.जी. कॉलेज के छात्रों ने प्रतिष्ठित ईट राइट यूथ हैकथॉन में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विजेता छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की प्रतिभा, परिश्रम और संस्थान के गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।
श्री गुरु राम राय पी.जी. कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों, विज्ञान प्रतियोगिताओं, एन.सी.सी., एन.एस.एस. तथा सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े कार्यक्रमों में ...
