मुख्यमंत्री धामी के सुशासन विजन को जमीन पर उतार रहे बंशीधर तिवारी, एमडीडीए के समाधान दिवस में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर
मुख्यमंत्री धामी के सुशासन विजन को जमीन पर उतार रहे बंशीधर तिवारी, एमडीडीए के समाधान दिवस में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा आमजन की शिकायतों एवं सुझावों के प्रभावी और त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित किए जाने वाले 'समाधान दिवस' के क्रम में सोमवार, 03 अगस्त 2026 को प्राधिकरण मुख्यालय में समाधान दिवस आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्राधिकरण क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 15 नागरिकों ने अपनी शिकायतें, आपत्तियां एवं सुझाव अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए। प्राप्त शिकायतों में अवैध निर्माण, भवन मानचित्र, विकास कार्यों, सड़क, जल निकासी, भूमि संबंधी मामलों तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़े विषय शामिल रहे। सभी प्रकरणों को गंभीरता ...
