केजरीवाल जनहितों से ऊपर अपने एशो अराम को प्राथमिकता देते हैं। यही वजह है कि जिस धनराशि का इस्तेमाल दिल्ली के विकास में होना था, उससे शीशमहल बनाया गया:धामी
केजरीवाल जनहितों से ऊपर अपने एशो अराम को प्राथमिकता देते हैं। यही वजह है कि जिस धनराशि का इस्तेमाल दिल्ली के विकास में होना था, उससे शीशमहल बनाया गया:धामी
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज से भाजपा प्रत्याशी श्री रविंद्र सिंह नेगी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दिल्ली में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडियों ने उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि 27 सालों तक कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पर शासन किया लेकिन, किसी ने भी दिल्ली के समग्र विकास की बात नहीं की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जहां अंत्योदय को अपने जीवन का सिद्धांत मानकर सभी लोगों के हितों के लिए कार्य कर रहे हैं वहीं आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण को सिद्धांत मानकर दिल...