उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की दो टूक—बिना स्वीकृति या नक्शे के विपरीत निर्माण स्वीकार नहीं, एमडीडीए ने ऋषिकेश-माजरा में 3 स्थल किए सील
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की दो टूक—बिना स्वीकृति या नक्शे के विपरीत निर्माण स्वीकार नहीं, एमडीडीए ने ऋषिकेश-माजरा में 3 स्थल किए सील
देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने तीन अलग-अलग निर्माण स्थलों को सील कर दिया। कार्रवाई के बाद अनधिकृत निर्माण कराने वाले भवन स्वामियों में हड़कंप मचा हुआ है। एमडीडीए अधिकारियों ने साफ किया है कि नियमों की अनदेखी कर किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
प्राधिकरण के अनुसार ऋषिकेश में रेलवे स्टेशन के निकट, पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे, रेलवे रोड स्थित विनोद अग्रवाल के निर्माण स्थल पर व्यावसायिक दुकान के लिए छत डालने का कार्य किया जा रहा था। निर्माण कार्य ...

