उत्तरायणी महोत्सव को संबोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने कहा कि संस्कृति और लोक परंपराएं किसी भी समाज की आत्मा होती हैं
उत्तरायणी महोत्सव को संबोधित करते हुए
महापौर विकास शर्मा ने कहा कि संस्कृति और लोक परंपराएं किसी भी समाज की आत्मा होती हैं
रुद्रपुर। शैल सांस्कृतिक समिति (शैल परिषद) के तत्वाधान में गंगापुर रोड स्थित शैल भवन में आयोजित दो दिवसीय उत्तरायणी महोत्सव बुधवार को देर शाम तक चला। महोत्सव के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे महापौर विकास शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कुमाऊनी और गढ़वाली लोक संस्कृति की जीवंत प्रस्तुतियों की सराहना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत पर गहरा प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संस्कृति और लोक परंपराएं किसी भी समाज की आत्मा होती हैं। शैल परिषद द्वारा आयोजित यह उत्तरायणी महोत्सव केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारी प्राचीन सभ्यता को संरक्षित क...
