उत्तराखंड में फिल्मों को 3 करोड़ और क्षेत्रीय फिल्मों को 2 करोड़ तक सब्सिडी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड में फिल्मों को 3 करोड़ और क्षेत्रीय फिल्मों को 2 करोड़ तक सब्सिडी : मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज “आवाज़ सुनो पहाड़ों की – फिल्म फेस्टिवल 2026” में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र के प्रेक्षागृह के सौंदर्यीकरण की घोषणा की |
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने “श्रद्धा सम्मान” पुस्तिका का विमोचन किया तथा “आवाज़ सुनो पहाड़ों की – सीजन 2” लॉन्च किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शारदा स्वर संगम फिल्म प्रोडक्शन हाउस द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम केवल एक फिल्म फेस्टिवल नहीं, बल्कि उत्तराखंड को वैश्विक फिल्म निर्माण के केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक सशक्त पहल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आय...
