ब्रिगेडियर मुकेश जोशी केस में बड़ा खुलासा — पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली, गिरफ्तारी पक्की
ब्रिगेडियर मुकेश जोशी केस में बड़ा खुलासा — पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली, गिरफ्तारी पक्की
देहरादून।
उत्तराखंड में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार ” का असर ज़मीन पर साफ दिखाई देने लगा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्त कानून-व्यवस्था नीति के बीच पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।
बीते दिनों हुए ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की हत्या में शामिल संदिग्ध बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया है।
बता दे राजपुर थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हत्याकांड से जुड़े बदमाश इलाके में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जोहड़ी गांव से संदिग्धों का पीछा शुरू किया।
बदमाश भागते हुए गुनियाल गांव के जंगल में पहुंचे, जहां पुलिस ने घेराबंदी कर दी। इस दौरान एक बदमाश को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरे ने खुद को...








