Sunday, September 6News and Media

Tag: उत्तराखंड के लिए नई ट्रेनें

मुख्यमंत्री धामी की दूरदर्शी पहल, उत्तराखंड के लिए नई ट्रेनें, स्टेशन विकास और रेल परियोजनाओं पर केंद्र से मांगा सहयोग

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी की दूरदर्शी पहल, उत्तराखंड के लिए नई ट्रेनें, स्टेशन विकास और रेल परियोजनाओं पर केंद्र से मांगा सहयोग   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर राज्य में रेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण, रेल संपर्क के विस्तार तथा राज्य की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों, धार्मिक एवं पर्यटन महत्व तथा जनहित की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अनेक प्रस्ताव केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष रखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक दृष्टि से देश के प्रमुख राज्यों में से एक है। चारधाम यात्रा, हरिद्वार एवं ऋषिकेश के धार्मिक स्थलों, योग एवं आध्यात्मिक पर्यटन तथा आगामी कुम्भ-2027 के आयोजन के दृष्टिगत प्रतिवर्ष द...