अपने एटीट्यूड के कारण कुर्सी खोई, बात बात पर घड़ी देखने और अपने पार्टी कार्यकर्ताओं, मंत्री, विधायकों से अधिक नौकरशाहों को तवज्जो देने वाले नेताजी के सुर ढीले हो गए हैं
अपने एटीट्यूड के कारण कुर्सी खोई, बात बात पर घड़ी देखने और अपने पार्टी कार्यकर्ताओं, मंत्री, विधायकों से अधिक नौकरशाहों को तवज्जो देने वाले नेताजी के सुर ढीले हो गए हैं
देहरादून। उत्तराखंड की सियासत में मौजूदा समय में फोटो वॉर चरम पर है। इन्हीं फोटो में एक नेता जी की सिलसिलेवार जारी की गई फोटो पर लोग चुटकी ले रहे हैं। ये फोटो ऐसे नेताजी की हैं, जिन्हें अपने एटीट्यूड के कारण कुर्सी तक खोनी पड़ी। हमेशा गर्दन टेडी कर, बात बात पर घड़ी देखने और अपने पार्टी कार्यकर्ताओं, मंत्री, विधायकों से अधिक नौकरशाहों को तवज्जो देने वाले नेताजी के सुर ढीले हो गए हैं।
नेताजी ने पावर में रहते हुए जिन वरिष्ठ नेताओं को कभी तवज्जो नहीं दी, आज उन नेताओं से निकटता दिखाने को उन्हें ढूंढते हुए दिल्ली के बंगलों से लेकर देहरादून के जंगलों तक पहुंच जा रहे हैं। इस दौरान नेताजी को अपना कुर्ता त...