अगस्त 2025 में समिति से इस्तीफा देने वाले यशपाल-प्रीतम अब किस मुंह से उठा रहे सवाल: मुन्ना सिंह चौहान
अगस्त 2025 में समिति से इस्तीफा देने वाले यशपाल-प्रीतम अब किस मुंह से उठा रहे सवाल: मुन्ना सिंह चौहान
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस नेताओं द्वारा गैरसैंण (भराड़ीसैंण) विधानसभा सत्र व कार्यमंत्रणा समिति की बैठक को लेकर दिए गए बयानों पर पलटवार करते हुए स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार गैरसैंण की गरिमा, जनभावनाओं और पर्वतीय विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कांग्रेस को गैरसैंण के प्रति अचानक उपजे इस 'घड़ियाली प्रेम' के बजाय अपने गिरते राजनीतिक वजूद की चिंता करनी चाहिए।
चौहान ने कहा कि धामी सरकार ने गैरसैंण को केवल बयानों तक सीमित न रखकर धरातल पर काम किए हैं। भाजपा सरकार ने इसे ग्रीष्मकालीन राजधानी का दर्जा दिया, विकास के ...
