अंकिता के नाम पर विपक्ष की एकजुटता या अलग-अलग राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं? परिवार को चुनावी मैदान में उतारने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल!
अंकिता के नाम पर विपक्ष की एकजुटता या अलग-अलग राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं? परिवार को चुनावी मैदान में उतारने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल!
*अंकिता भंडारी प्रकरण बना राजनीतिक नफा-नुकसान का खेल! चैट सार्वजनिक होने के बाद और जेनी प्रकरण पर बढ़ते विरोध को देखते हुए क्या कांग्रेस भी अब इस मामले से पीछा छुड़ाने की कोशिश में?*
*अंकिता भंडारी हत्याकांड, जो कभी उत्तराखंड की राजनीति में कांग्रेस के लिए सरकार को घेरने का बड़ा हथियार बना था, अब खुद राजनीतिक नफा-नुकसान के सवालों में उलझता दिखाई दे रहा है।*
*अंकिता की व्हाट्सऐप चैट सार्वजनिक होने के बाद मामले का फोकस बदल सा गया मालूम पड़ता है।*
*पहले जहां बहस कथित वीआईपी कनेक्शन और न्याय की मांग पर केंद्रित थी, वहीं अब अंकिता के निजी रिश्तों, परिवार के साथ संबंधों और अंतरजातीय विवाह की बातों पर आकर ठहर गई है।*
*बदले हुए घट...
