Tuesday, November 3News and Media

स्कूली छात्रों को भी जोड़ा जाए, ताकि भविष्य की पीढ़ी नशे के दुष्प्रभावों से अवगत होकर एक स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दे सके

स्कूली छात्रों को भी जोड़ा जाए, ताकि भविष्य की पीढ़ी नशे के दुष्प्रभावों से अवगत होकर एक स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दे सके

मुख्यमंत्री धामी ने शासकीय आवास पर उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री मोदी के फिट इंडिया संकल्प को साकार करने हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री जी ने देवभूमि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के माध्यम से मोटापे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया था। ऐसे में प्रदेश में फिट इंडिया, फिट उत्तराखंड की मुहिम शुरू की जाए। स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े मौजूदा प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए एवं इस अभियान में खिलाड़ियों को भी सक्रिय रूप से जोड़ा जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा साथ ही, रजत जयंती वर्ष के अवसर पर ड्रग्स फ्री उत्तराखंड संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए अभियान को तेज करने, ड्रग्स तस्करी पर सख्त कार्रवाई करने, एवं समाज में व्यापक जागरूकता फैलाने हेतु भी अधिकारियों को निर्देश दिए। इस पहल से स्कूली छात्रों को भी जोड़ा जाए, ताकि भविष्य की पीढ़ी नशे के दुष्प्रभावों से अवगत होकर एक स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दे सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *