Sunday, September 6News and Media

धामी की जनसेवा को मिल रहा जनसमर्थन, अल्मोड़ा में उमड़ा जनसैलाब, हजारों की संख्या में आई जनता

धामी की जनसेवा को मिल रहा जनसमर्थन, अल्मोड़ा में उमड़ा जनसैलाब, हजारों की संख्या में आई जनता

 

 

अल्मोड़ा में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के पहुंचते ही हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। जनसैलाब ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि मुख्यमंत्री धामी की जनसेवा, त्वरित निर्णय क्षमता और विकासपरक कार्यशैली के प्रति प्रदेशवासियों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जनसेवा शिविरों का निरीक्षण किया, लाभार्थियों से संवाद किया और अधिकारियों को प्राप्त जनसमस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए।

 

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के माध्यम से सरकार स्वयं गांव-गांव पहुंचकर आमजन को योजनाओं का लाभ उपलब्ध करा रही है। शिकायतों के मौके पर निस्तारण और सेवाओं की आसान उपलब्धता से यह अभियान जनविश्वास का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है।

 

गौरतलब है कि एक दिन पहले चमोली के गोपेश्वर में भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भारी जनसमर्थन देखने को मिला था, जबकि आज अल्मोड़ा में उमड़ी विशाल भीड़ ने स्पष्ट संकेत दिया कि प्रदेशभर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *