Sunday, September 6News and Media

मुख्यमंत्री धामी ने फोन पर पीएम मोदी को श्रमिकों की कुशलता की जानकारी दी 

पीएम मोदी ने चौथी बार मुख्यमंत्री धामी से फोन पर बात कर लिया टनल रेस्क्यू का अपडेट

मुख्यमंत्री धामी ने पीएम को फोन पर दिया पूरा अपडेट कहा सभी श्रमिक सुरक्षित , तेजी से रेस्क्यू जारी

मुख्यमंत्री धामी ने फोन पर पीएम मोदी को श्रमिकों की कुशलता की जानकारी दी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सभी श्रमिकों को सुरक्षित निकालना हमारी शीर्ष प्राथमिकता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पुनः फोन कर सिलक्यारा, उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग में फँसे श्रमिकों के राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली।मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को 6 इंच व्यास की पाइप लाइन के सफलता पूर्वक मलबे के आर पार किए जाने एवं इसके माध्यम से भोजन एवं अन्य आवश्यक सामान श्रमिकों तक पहुँचाने के विषय में अवगत कराया।मुख्यमंत्री ने श्रमिकों से एंडोस्कोपिक फ़्लेक्सी कैमरे की मदद से हुई बातचीत एवं उनकी कुशलता की जानकारी भी पीएम को दी।प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी श्रमिकों को सुरक्षित निकालना हमारी शीर्ष प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *