Friday, November 6News and Media

Uncategorized

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर संवेदनशील क्षेत्रों में संयुक्त झाड़ी कटान अभियान शुरू किया जाएगा, जिसके लिए जरूरत पड़ने पर शासन अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराएगा।

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर संवेदनशील क्षेत्रों में संयुक्त झाड़ी कटान अभियान शुरू किया जाएगा, जिसके लिए जरूरत पड़ने पर शासन अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराएगा।     जनपद में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उच्चाधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण तथा आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। इन्हीं निर्देशों के क्रम में प्रमुख वन सचिव आर.के. सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक तथा आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडेय ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तहसील पौड़ी के गजल्ड गांव का दौरा किया और गुलदार के हमले में मृत राजेन्द्र नौटियाल के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। प्रमुख वन सचिव ने प्रभावित परिवार को सांत्वना दी और मुआवजे की अग्रिम राशि का चेक भेंट किया। प्रमुख सचिव वन ने गजल्ड घटना को लेकर जिला प्रशासन एवं वन विभाग द्व...

मुख्यमंत्री ने 108 करोड़ रुपये की 42 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिसमें लगभग 62 करोड़ की 24 योजनाओं का लोकार्पण तथा 45.95 करोड़ की 18 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। 

Uncategorized
मुख्यमंत्री ने 108 करोड़ रुपये की 42 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिसमें लगभग 62 करोड़ की 24 योजनाओं का लोकार्पण तथा 45.95 करोड़ की 18 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने बागेश्वर दौरे के दूसरे दिन, केदारेश्वर मैदान, कपकोट में आयोजित जन सम्मेलन में प्रतिभाग किया, जहाँ उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री का अभिवादन किया।   मुख्यमंत्री ने 108 करोड़ रुपये की 42 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिसमें लगभग 62 करोड़ की 24 योजनाओं का लोकार्पण तथा 45.95 करोड़ की 18 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसने वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।   अपने संबोधन में मुख्यमंत...

बिना अनुमति संचालित हो रहे 250 से अधिक गैर-कानूनी मदरसों को भी धामी सरकार ने सील कर सख्त संदेश दिया है कि किसी भी प्रकार का गैर-कानूनी गतिविधि या डेमोग्राफिक बदलाव की कोशिशें राज्य में स्वीकार्य नहीं होंगी

Uncategorized
बिना अनुमति संचालित हो रहे 250 से अधिक गैर-कानूनी मदरसों को भी धामी सरकार ने सील कर सख्त संदेश दिया है कि किसी भी प्रकार का गैर-कानूनी गतिविधि या डेमोग्राफिक बदलाव की कोशिशें राज्य में स्वीकार्य नहीं होंगी रूद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि खेड़ा बस्ती में धार्मिक स्थल की आड़ में कब्जाई गई करोड़ों रूपये की जमीन को आज नगर निगम ने कब्जे में लेकर लैंड जिहाद के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है। नगर निगम क्षेत्र में अतिक्रमण और लैंड जिहाद के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।   महापौर विकास शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने साफ संदेश दे दिया है कि धार्मिक स्थलों की आड़ में सरकारी भूमि पर किया गया कोई भी अतिक्रमण अब नहीं चलेगा। उन्होंने बताया कि खेड़ा बस्ती में धार्मिक स्थल के लिए लगभग दो एकड़ भूमि पूर्व में आवंटित की गई थी, लेकिन समय के साथ उसकी आड़ में दायरा बढ़ाकर करीब आठ एकड़ सरकारी जमीन पर...

DM सविन बंसल के निर्देश पर नगर आयुक्त और SDM ऋषिकेश के नेतृत्व में अतिक्रमण विरोधी अभियान शांतिपूर्वक और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के साथ चलाया गया।

Uncategorized
  DM सविन बंसल के निर्देश पर नगर आयुक्त और SDM ऋषिकेश के नेतृत्व में अतिक्रमण विरोधी अभियान शांतिपूर्वक और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के साथ चलाया गया।   जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा चंद्रभागा क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई की गई। एसडीएम ऋषिकेश एवं नगर आयुक्त ऋषिकेश के नेतृत्व में राजस्व विभाग तथा नगर निगम ऋषिकेश की संयुक्त टीम ने अभियान चलाते हुए गंगा किनारे अतिक्रमण कर बनाई गई 20 से अधिक अवैध अध्यासन को ध्वस्त किया। अभियान के दौरान पाया गया कि अवैध अतिक्रमण कर बसी उक्त झोपड़ियों से निकलने वाला सीवर सीधे गंगा नदी में प्रवाहित किया जा रहा था। इस संबंध में जिलाधिकारी को लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, जिसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। नगर आयुक्त गोपालराम बिनवाल एवं एसडीएम ऋषिकेश योगेश कु...

मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन और उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के प्रबंधन में पार्क के ट्री हाउस, भूलभुलैया और प्राकृतिक पगडंडियाँ बच्चों के लिए नया अनुभव बन गई हैं।

Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
  मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन और उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के प्रबंधन में पार्क के ट्री हाउस, भूलभुलैया और प्राकृतिक पगडंडियाँ बच्चों के लिए नया अनुभव बन गई हैं।     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शी सोच और हरित-शहरीकरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम सिटी फॉरेस्ट पार्क आज देहरादून की नई जीवनधारा बन चुका है। उद्घाटन के बाद से ही यह पार्क न केवल स्थानीय निवासियों की पहली पसंद बनकर उभरा है, बल्कि राज्य के विभिन्न हिस्सों से आने वाले सैलानियों के लिए भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गया है। बच्चों, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और पर्यटकों से भरपूर इस पार्क ने शहर को एक नई ऊर्जा, नई पहचान और प्रकृति से जुड़ने का स्वच्छ वातावरण प्रदान किया है। एमडीडीए द्वारा विकसित यह पार्क आधुनिक हरित अवसंरचना और प्राकृतिक सौंदर्य का दुर्लभ संगम प्रस्तुत करता है। *सिटी फॉरे...

मुख्यमंत्री ने बुके की जगह “बुक” देने की नई परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इसे समय, धन और संसाधन बचत वाला नवाचार बताया

Uncategorized
  मुख्यमंत्री ने बुके की जगह “बुक” देने की नई परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इसे समय, धन और संसाधन बचत वाला नवाचार बताया   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री आवास में समाज कल्याण विभाग द्वारा “पेंशन किश्त का वितरण” कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने राज्यभर के पेंशन लाभार्थियों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में कहा कि समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत दी जाने वाली सभी पेंशन राशि प्रत्येक माह की 5 तारीख तक अनिवार्य रूप से लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुँचना सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी वृद्धजन, दिव्यांगजन, विधवा, किसान या कमजोर वर्ग को आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पेंशन भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार्य नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने आज कार्यक्रम में ...

भाजपा विधायक ने हरक सिंह रावत को सलाह दी कि वे राजनीतिक भाषा और विचारधारा को पहले दुरुस्त करें और मर्यादा में रहकर बयान दें।

Uncategorized
भाजपा विधायक ने हरक सिंह रावत को सलाह दी कि वे राजनीतिक भाषा और विचारधारा को पहले दुरुस्त करें और मर्यादा में रहकर बयान दें। भाजपा विधायक महंत दिलीप सिंह रावत ने कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत द्वारा भाजपा नेताओं पर की जा रही अमर्यादित टिप्पणियों की कड़े शब्दों में आलोचना करते इसे उनका राजनैतिक दिवालियापन बताया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हरक का कोई भरोसा नहीं, क्योंकि जब कांग्रेस में उनकी पूछ नहीं होगी तो वे कहेंगे कि राहुल को उन्होंने राजनीति सिखाई है। राजीव को पीएम बनाया और नेहरू पहले पैदा हुए इसलिए उन्हें नहीं सिखा पाया। बेहतर है कि उन्हें दिल्ली दरबार में नंबर बढ़ाने और गोदियाल से आगे निकलने के लिए, ऐसे बयान देने से बचना चाहिए। पार्टी मुख्यालय में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हरक सिंह रावत इस समय राजनैतिक डिप्रेशन में हैं। इसीलिए वे पार्टी के अपने प्रतिद...

किसानों का कहना — मुख्यमंत्री धामी ने वादा नहीं, बल्कि विश्वास दिया है और गन्ना मूल्य वृद्धि से लाखों किसानों को राहत मिली है।

Uncategorized
  किसानों का कहना — मुख्यमंत्री धामी ने वादा नहीं, बल्कि विश्वास दिया है और गन्ना मूल्य वृद्धि से लाखों किसानों को राहत मिली है।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को हल्द्वानी दौरे पर रहे। इस दौरान क्षेत्र के किसानों ने गन्ना समर्थन मूल्य में उल्लेखनीय बढ़ोतरी किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके निर्णय के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने मुख्यमंत्री श्री धामी को गन्ना, तथा पर्वतीय क्षेत्रों की पारंपरिक कृषि उपज—गडेरी, माल्टा, अदरक और शहद से भरी विशेष टोकरी—भेंट की। महेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गन्ने के समर्थन मूल्य में की गई वृद्धि से प्रदेश के लगभग तीन लाख गन्ना किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। उन्होंने इस फैस...

नारी निकेतन की सुविधाओं में सुधार के लिए जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य तेज करने के निर्देश

Uncategorized
  नारी निकेतन की सुविधाओं में सुधार के लिए जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य तेज करने के निर्देश     जिलाधिकारी सविन बंसल ने केदारपुरम अवस्थित राजकीय नारी निकेतन, बालिका निकेतन, बाल गृह एवं शिशु सदन का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सबसे पहले परिसर का भ्रमण किया और यहां पर आवास, सुरक्षा, भोजन, स्वास्थ्य, साफ, सफाई एवं शौचालय संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निकेतन में निवासरत महिलाओं, बालिकाओं एवं अधिकारियों से यहां की आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि संस्थान में निवासरत महिलाओं, बालक एवं बालिकाओं को सुरक्षित, स्वच्छ और अनुकूल वातावरण मिल सके, इसके लिए अधिकारी नियमित मॉनिटरिंग करना सुनिश्चित करें। इस दौरान जिलाधिकारी ने बढ़ती ठंड को देखते हुए निकेतन की महिलाओं, बालिकाओं और शिशुओं को स्वायटर, टोपी इत्यादि ...

फूड फेस्टिवल के संबंध में मंत्री गणेश जोशी ने निर्देश दिए कि पहाड़ी व्यंजनों के साथ-साथ मिलेट्स आधारित खाद्य पदार्थ और उनसे बने उत्पादों को विशेष रूप से शामिल किया जाए

Uncategorized, उत्तराखंड
  फूड फेस्टिवल के संबंध में मंत्री गणेश जोशी ने निर्देश दिए कि पहाड़ी व्यंजनों के साथ-साथ मिलेट्स आधारित खाद्य पदार्थ और उनसे बने उत्पादों को विशेष रूप से शामिल किया जाए   कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को राजपुर रोड स्थित मंथन सभागार में “मसूरी विंटर लाईन कार्निवाल 2025” की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। मसूरी में 24 से 29 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले इस भव्य कार्निवाल को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु मंत्री ने संबंधित विभागों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। बैठक में विंटर लाईन कार्निवाल को आकर्षक और भव्य बनाने के लिए शोभा यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, एडवेंचर स्पोर्ट्स, प्रतियोगिताएं, गोष्ठियां, पारंपरिक आयोजनों, फूड फेस्टिवल, मोटर बाइक रैली, मैराथन, नेचर वॉक, स्टार गेजिंग, हिस्ट्री वॉक तथा विन्टेज रैली जैसी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री ने अधिकारिय...