Monday, September 7News and Media

Uncategorized

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर बनी फिल्मों और रचनात्मक प्रयासों को भविष्य में भी प्रोत्साहन देती रहेगी

Uncategorized, उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर बनी फिल्मों और रचनात्मक प्रयासों को भविष्य में भी प्रोत्साहन देती रहेगी     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसान परंपरा, ग्रामीण जीवन और गोवंश के महत्व पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए हैं। यह फिल्म 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और समाज को भारतीय संस्कृति व परंपराओं से जोड़ने का संदेश देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय केवल धर्म और आस्था का विषय नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति, समाज और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग है। इस तरह की फिल्मों के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच और संवेदनशीलता विकसित होती है, इसलिए ऐसी फिल्मों को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण को लेकर ...

महापौर विकास शर्मा ने कहा—सरस मेले में लगभग 150 सरकारी और निजी स्टॉल लगेंगे, जिनमें जनहितकारी योजनाओं और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी होगी

Uncategorized
  महापौर विकास शर्मा ने कहा—सरस मेले में लगभग 150 सरकारी और निजी स्टॉल लगेंगे, जिनमें जनहितकारी योजनाओं और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी होगी     रुद्रपुर। महापौर विकास शर्मा के सफलतम एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में शहर एक ऐसे ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है, जो विकास और संस्कृति का अनूठा संगम होगा। नगर निगम के तत्वाधान में आगामी 14 फरवरी से 23 फरवरी तक गांधी पार्क में 10 दिवसीय भव्य ‘सरस मेले’ का आयोजन किया जाएगा। इस गौरवशाली उत्सव का विधिवत शुभारंभ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा रुद्रपुर के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा, क्योंकि इस अवसर पर वे शहरवासियों को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री के ...

सेवा, संस्कृति और संकल्प का संगम है सेवा संकल्प फाउंडेशन

Uncategorized
सेवा, संस्कृति और संकल्प का संगम है सेवा संकल्प फाउंडेशन   राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 के शुभारम्भ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई एवं राज्यपाल द्वारा प्रदेश में विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 समाजसेवकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उत्तरायणी केवल एक लोकपर्व नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक आत्मा, सामूहिक चेतना और प्रकृति के साथ संतुलनपूर्ण जीवन-दृष्टि का प्रतीक है। राज्यपाल ने कहा कि उत्तरायणी सूर्य के उत्तरायण होने के साथ जीवन में सकारात्मक परिवर्तन, ऊर्जा और प्रकाश का संदेश देती है। यह ...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 230 यूनिट रक्तदान

Uncategorized
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 230 यूनिट रक्तदान     आज दिनांक 05 फरबरी दिन बृहस्पतिवार 2026 को विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 34वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर पार्षद संतोख सिंह नागपाल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कालिका मंदिर मार्ग स्थित श्री गुरुद्वारा अमृत दरबार में आयोजित किया गया । संजीव विज (मीडिया प्रभारी, भाजपा) द्वारा बताया गया कि आयोजन में मुख्य रूप से राजपुर रोड विधानसभा विधायक खजान दास, देहरादून नगर निगम मेयर सौरभ थपलियाल, पुनीत मित्तल प्रदेश कोषाध्यक्ष, अनिल गोयल एवं महानगर जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, अशोक वर्मा, हरीश डोरा, अर्चित डावर, सुनील मैसन व अंबेडकर नगर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, विशाल गुप्ता, वैभव अग्रवाल पार्षद, विजय कोहली, योगेश व्यास, हरजीत सिंह, सतीश साहनी, रमन अलग, चंदन दुआ, तरनदीप सिंह मनी, दीप...

धामी सरकार का लक्ष्य—महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को देना मजबूती

Uncategorized
  धामी सरकार का लक्ष्य—महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को देना मजबूती     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार, राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत ढाई लाख से अधिक महिलाओं की सालान आय ढाई लाख के पार पहुंचा चुकी है। इसके लिए प्रदेश सरकार लखपति दीदी योजना चला रही है, जिसके तहत अगले दो साल में महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी पांच लाख से अधिक महिलाओं की सालाना आय एक लाख के पार पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लखपति दीदी योजना की शुरुआत 2022 में की गई। योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 5 लाख 7 हजार महिला की सालाना आय एक लाख के पार पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए इन महिलाओं को कृषि- उद्यान, दुग्ध उत्पादन, सिलाई कढ़ाई के साथ ही रसोई गैस वितरण, प्रारंभिक पशु चिकित्सा सेवा, बीमा योजना, डिजि...

शासकीय आवास में मसूरी की पार्किंग व्यवस्था एवं वेंडर जोन निर्माण को लेकर बैठक करते मंत्री गणेश जोशी

Uncategorized
  शासकीय आवास में मसूरी की पार्किंग व्यवस्था एवं वेंडर जोन निर्माण को लेकर बैठक करते मंत्री गणेश जोशी   कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने शासकीय आवास में मसूरी की पार्किंग व्यवस्था एवं वेंडर जोन निर्माण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, एसडीएम मसूरी राहुल आनंद, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन सहित जिला प्रशासन एवं नगर पालिका के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मसूरी में पार्किंग समस्या तथा वेंडर जोन से संबंधित सभी कार्यों की कागजी प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका और प्राइवेट प्लेयर के सहयोग से मसूरी में जल्द ही वेंडर जोन एवं पार्किंग का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी राहत मिलेगी। कैबिनेट मंत्री गणेश ज...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक उल्लास, रचनात्मकता और छात्र ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला

Uncategorized
  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक उल्लास, रचनात्मकता और छात्र ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला   देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक उल्लास, रचनात्मकता और छात्र ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में सांस्कृतिक सप्ताह का भव्य शुभारंभ हुआ। 4 फरवरी से 7 फरवरी तक चलने वाले इस आयोजन में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हुए अपनी सांस्कृतिक, कलात्मक और रचनात्मक प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने कार्यक्रम के आयोजकों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। बुधवार को विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित सांस्कृतिक सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा...

युवाओं को विदेश तक रोजगार का रास्ता दिखा रही धामी सरकार, जापान और जर्मनी में मिल रहे मौके

Uncategorized
  युवाओं को विदेश तक रोजगार का रास्ता दिखा रही धामी सरकार, जापान और जर्मनी में मिल रहे मौके   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साढ़े चार साल के कार्यकाल में अब तक साढ़े 28 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिल चुकी है। इस तरह प्रति माह औसत 518 युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई। सख्त नकल विरोधी कानून के बाद भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता कायम होने से अब युवाओं का चयन एक से अधिक विभागों में हो रहा है। वहीं सरकार ने युवाओं को स्किल डेवलमेंपमेंट के जरिए विदेश में तक रोजगार देने की व्यवस्था की। धामी सरकार के कार्यकाल में युवा वर्ग सबसे बड़ा लाभार्थी बनकर उभरा है। 04 जुलाई 2021 को कार्यभार ग्रहण करने के बाद, धामी सरकार ने युवाओं को रोजगार और स्किल प्रदान करने पर विशेष तौर पर फोकस किया। पहले और दूसरे कार्यकाल को मिलाकर अब मुख्यमंत्री का कार्यकाल 54 महीने का हो चुका है। ...

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि स्थानीय स्तर पर दैनिक कार्यों के लिए बेसिक स्किल वर्कर, मीडियम तकनीक की वर्कफोर्स और उच्च कुशल तकनीकी वर्कफोर्स तैयार करने का समेकित मॉडल विकसित किया जाए

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि स्थानीय स्तर पर दैनिक कार्यों के लिए बेसिक स्किल वर्कर, मीडियम तकनीक की वर्कफोर्स और उच्च कुशल तकनीकी वर्कफोर्स तैयार करने का समेकित मॉडल विकसित किया जाए   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में कौशल विकास के अंतर्गत अब तक की कार्य प्रगति तथा स्किल प्राप्त युवाओं को फॉरवर्ड लिंकेज से जोड़ने के संबंध में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। *आईटीआई संस्थानों और स्किल प्राप्त युवाओं की वृद्धि के बावजूद रोजगार गैप पर गंभीर मंथन* बैठक में इस तथ्य पर गहन चर्चा हुई कि राज्य में आईटीआई व तकनीकी संस्थानों तथा प्रशिक्षित युवाओं की संख्या बढ़ने के बावजूद उद्योगों में उनकी प्लेसमेंट और संतोषजनक वेतन क्यों नहीं मिल पा रहा है। मुख्यमंत्री ने इसे प्रबंधन, समन्वय और प्लेटफार्म स्तर पर कमी का संकेत बताते हुए तत्काल सु...

विश्व कैंसर दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने चिकित्सा जगत में रचा इतिहास

Uncategorized
विश्व कैंसर दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने चिकित्सा जगत में रचा इतिहास   देहरादून। विश्व कैंसर दिवस के मौके पर श्री महंत इंदिरेश अस्पताल, देहरादून ने कैंसर उपचार के क्षेत्र में ऐसा इतिहास रच दिया है, जिसने असंभव माने जाने वाले मामलों में भी नई उम्मीद जगा दी है। वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. अजीत तिवारी के नेतृत्व में 40 वर्षीय पित्ताशय (गॉलब्लैडर) कैंसर मरीज की अत्यंत जटिल और बहु-अंगों को शामिल करने वाली सर्जरी सफलतापूर्वक की गई, जिसे अब तक ऑपरेशन योग्य नहीं माना जाता था। यह मामला इस लिए भी महत्वपूर्णं है क्योंकि मरीज में कैंसर पित्ताशय से फैलकर लिवर, पित्त नली, डुओडेनम, पैनक्रियास, बड़ी आंत और पेट की दीवार तक पहुंच चुका था। उत्तराखण्ड सहित देश के कई बड़े अस्पतालों में मरीज़ को इलाज से इनकार किया जा चुका था। ऐसे गंभीर हालात में मरीज को पहले 6 चक्र कीमोथेरेपी दी गई, जिससे कैंस...