Monday, September 7News and Media

Uncategorized

मुख्यमंत्री धामी की तकनीक आधारित शासन व्यवस्था को गति, ‘ईज एप’ को राज्यभर में एकीकृत और सरल बनाने के निर्देश

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी की तकनीक आधारित शासन व्यवस्था को गति, ‘ईज एप’ को राज्यभर में एकीकृत और सरल बनाने के निर्देश   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप राज्य में सुनियोजित शहरी विकास, पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था और तकनीक आधारित सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में आवास विभाग ने महत्वपूर्ण पहल की है। इसी क्रम में सचिव, आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने आज उत्तराखण्ड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण तथा उत्तराखण्ड आवास एवं विकास परिषद के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। *राजीव गांधी बहुउद्देशीय कॉम्प्लेक्स का औचक निरीक्षण* सचिव आवास ने डिस्पेन्सरी रोड स्थित राजीव गांधी बहुउद्देशीय कॉम्प्लेक्स में संचालित उत्तराखण्ड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण, उत्तराखण्ड आवास एवं विकास परिषद, नगर नियोजन विभाग तथा रेरा कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्या...

मुख्यमंत्री धामी बढ़ते अपराधों पर गंभीर, ताबड़तोड़ तबादलों से सख्त संदेश

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी बढ़ते अपराधों पर गंभीर, ताबड़तोड़ तबादलों से सख्त संदेश     पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में हाल के दिनों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर कड़ा प्रहार करते हुए साफ संदेश दिया है कि उत्तराखंड में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। 16 दिनों के भीतर पांच हत्याओं की घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बड़े स्तर पर पुलिस महकमे में तबादले कर सख्ती का परिचय दिया है। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह को हटाकर एटीएफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि हरिद्वार के एसएसपी रहे आईपीएस प्रमेंद्र सिंह डोभाल को देहरादून का नया कप्तान बनाया गया है। हरिद्वार में नवनीत भुल्लर को नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही निवेदिता कुकरेती को पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ, प्रल्हाद नारायण मीणा को पुलिस उपमहानिरीक्षक, सतर्कता मुख्यालय, यशवंत सिंह ...

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वर्दीधारी जीवन से नागरिक समाज तक की यात्रा चुनौतीपूर्ण होती है, और इस परिवर्तन में पूर्व सैनिकों का सहयोग करना केवल सरकार ही नहीं बल्कि समाज एवं कॉर्पोरेट जगत की भी सामूहिक जिम्मेदारी है

Uncategorized
  मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वर्दीधारी जीवन से नागरिक समाज तक की यात्रा चुनौतीपूर्ण होती है, और इस परिवर्तन में पूर्व सैनिकों का सहयोग करना केवल सरकार ही नहीं बल्कि समाज एवं कॉर्पोरेट जगत की भी सामूहिक जिम्मेदारी है   सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड में रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित पूर्व सैनिक (ईएसएम) रोजगार मेले का रिबन काटकर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन भी किया। रोजगार मेले में 40 से अधिक निजी कंपनियों ने भाग लेकर पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार के विविध अवसर उपलब्ध कराए। इस अवसर पर सैनिक मंत्री गणेश जोशी ने भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग एवं महानिदेशालय पुनर्वास की इस सार्थक पहल में सहयोग देने के लिए कॉर्पोरेट जगत का आभार व्यक्त किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि चारो...

मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात कर ब्रिगेडियर जोशी ने सौंपी सहायता राशि, आपदा प्रभावित गरीब परिवारों और बच्चों को मिलेगा सहारा

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात कर ब्रिगेडियर जोशी ने सौंपी सहायता राशि, आपदा प्रभावित गरीब परिवारों और बच्चों को मिलेगा सहारा     लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनने और समाज के प्रति दायित्व निभाने वालों की आज भी कोई कमी नहीं है। इसी भावना का परिचय देते हुए सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर हरीश चंद्र जोशी, निवासी वसंत विहार, देहरादून एवं मूल निवासी जहरिखाल, पौड़ी गढ़वाल, ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपये की धनराशि दान की। ब्रिगेडियर जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर चेक सौंपा। यह सहयोग पूर्व में आई दैवीय आपदाओं के दौरान राहत-बचाव कार्यों तथा आपदा से प्रभावित गरीब एवं वंचित बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका में सहायता के उद्देश्य से दिया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि एक अनुभवी सैन्य अधिकारी होने के नाते ब्रिगेडियर जोशी की यह पहल राज्य और...

एमडीडीए की सख्ती से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा—नियमों से समझौता नहीं

Uncategorized
  एमडीडीए की सख्ती से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा—नियमों से समझौता नहीं   मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत ऋषिकेश में अवैध निर्माण एवं अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्यवाही को अंजाम दिया। प्राधिकरण द्वारा यह अभियान क्षेत्र में सुनियोजित विकास सुनिश्चित करने और अनधिकृत निर्माण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। एमडीडीए की टीम ने गली नंबर 10, निर्मल बाग, ब्लॉक-बी, पशुलोक, ऋषिकेश (देहरादून) में श्रवि द्वारा किए जा रहे अवैध बहुमंजिला निर्माण पर कार्रवाई करते हुए भवन को सील कर दिया। बताया गया कि संबंधित निर्माण बिना स्वीकृत मानचित्र के किया जा रहा था, जो प्राधिकरण की निर्माण संबंधी नियमावली का उल्लंघन है। कार्रवाई के दौरान सहायक...

मुख्यमंत्री धामी ने स्वीकृत की बद्रीनाथ तथा केदारनाथ धाम में हैलीपैड विस्तार एवं सुधारीकरण कार्य हेतु ₹ 2.13 करोड़ की धनराशि

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने स्वीकृत की बद्रीनाथ तथा केदारनाथ धाम में हैलीपैड विस्तार एवं सुधारीकरण कार्य हेतु ₹ 2.13 करोड़ की धनराशि     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ में विकासखण्ड ज्योर्तिमठ के अन्तर्गत श्री बद्रीनाथ धाम में यूकाडा द्वारा संचालित स्थाई हैलीपैड के प्लेटफार्म विस्तार एवं एप्रोच रोड के सुधारीकरण सम्बन्धित कार्यों हेतु ₹ 1.74 करोड़, श्री केदारनाथ धाम में जी०एम०वी०एन० के समीप स्थित हैलीपैड का सुरक्षात्मक कार्य हेतु ₹ 39.40 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। *मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की नन्दा राजजात यात्रा के विभिन्न पड़ावों की पार्किंग हेेतु ₹ 4.60 करोड़ की धनराशि* मुख्यमंत्री द्वारा नन्दा राजजात यात्रा-2026 हेतु विकासखण्ड थराली के अन्तर्गत शहीद भवानी दत्त इण्टर कॉलेज परिसर चौपड्‌यों में पार्...

मुख्यमंत्री धामी ने स्थानीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर की क्षेत्रीय समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और सक्रियता की सराहना की

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने स्थानीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर की क्षेत्रीय समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और सक्रियता की सराहना की     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जनपद देहरादून के सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में मीठीबेरी से परवल होते हुए चांदनी चौक तक तथा परवल से विज्ञान धाम झाझरा तक 1203.40 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के द्वितीय चरण (किलोमीटर 1 से 10) का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सुदृढ़ सड़क अवसंरचना प्रदेश के समग्र विकास का आधार है। बेहतर कनेक्टिविटी से स्थानीय व्यापार, पर्यटन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति मिलेगी और क्षेत्र की आर्थिकी सशक्त होगी। *सहसपुर क्षेत्र के विकास हेतु महत्वपूर्ण घोषणाएं* *पेयजल, नाला निर्माण, मोक्षधाम एवं पुस्ता निर्माण सहित कई कार्य स्वीकृत* ...

मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गत वर्षों में पूर्ण की गई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की उपलब्धियों, एडीबी पोषित एवं नॉन-एडीबी पोषित गतिमान परियोजनाओं, मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास की गई परियोजनाओं, मुख्यमंत्री घोषणा से संबंधित कार्यों तथा आरईसी/पीएफसी पोषित योजनाओं की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके साथ ही वर्ष 2025-26 में अतिरिक्त अंश पूंजी (राज्य सेक्टर एवं SASCI), प्रस्तावित परियोजनाओं हेतु वर्षवार अंश पूंजी की आवश्यकता, पिटकुल के रिसोर्स एडीक्वेसी प्लान/मास्टर प्लान, आपदा मद में क्षतिपूर्ति हेतु ...

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में इस योजना के संचालन हेतु भारत सरकार द्वारा ₹95,652.31 करोड़ का बजटीय प्रावधान किया गया है

Uncategorized
  मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में इस योजना के संचालन हेतु भारत सरकार द्वारा ₹95,652.31 करोड़ का बजटीय प्रावधान किया गया है     कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज रायपुर ब्लॉक के सरोना स्थित राइका भगद्वारीखाल में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” तथा “प्रशासन चला गांव की ओर” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा शिविर में पहुंचे ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। शिविर में कृषि विभाग के लाभार्थियों को कृषि यंत्र एवं चेक वितरित किए गए। वहीं बाल विकास विभाग के माध्यम से महिलाओं एवं किशोरियों को महालक्ष्मी किट एवं किशोरी किट प्रदान की गई। शिविर के दौरान कुल 41 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर...

धामी राज में कानून का राज — 24 घंटे से पहले हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ में दोनों शूटर गिरफ्तार

Uncategorized
  धामी राज में कानून का राज — 24 घंटे से पहले हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ में दोनों शूटर गिरफ्तार   धामी राज में कानून का राज — 24 घंटे से पहले हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ में दोनों शूटर गिरफ्तार देहरादून के तिब्बती मार्केट में आज सुबह करीब 10:30 बजे दिनदहाड़े गैस एजेंसी के मालिक अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तुरंत संज्ञान लिया और पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए हाई-लेवल बैठक बुलाई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराधियों को हर हाल में शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। सीएम के सख्त निर्देशों के बाद देहरादून पुलिस ने शहर से लेकर देहात तक सघन नाकेबंदी और चेकिंग अभियान चलाया। देर रात उत्तराखंड पुलिस की अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बदमाशों से मुठभेड़ ...